• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुल की रेलिंग तोड नहर में जा गिरी 50 यात्रियों से भरी बस, 36 की मौत

36 dead in Murshidabad bus accident - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सोमवार को लगभग 50 यात्रियों से भरी एक बस एक पुल की रेलिंग तोडक़र नहर में जा गिरी। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अभी लापता हैं। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच से ऐसा लगता है कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था। आठ घायलों को बहरामपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दौलताबाद पुलिस के अनुसार, मालदा जा रही एक बस सुबह करीब छह बजे गोबरा नहर पर बने नलिनी बस्के पुल से नहर में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों सहित बस यात्रियों के व्याकुल परिजनों की भीड़ जमा थी। वहां पानी में डूबी बस को निकालने के लिए चार क्रेनें जुटी थीं। क्रेनें बस को नहर से निकालने में सफल रहीं। उन्होंने कहा कि दो शव नहर में तैरते मिले और बाद में क्रेन की सहायता से बस को किनारे लाने के बाद बचाव दल को बस के अंदर 34 शव मिले। मृतकों में दो बच्चे भी थे। बचाव अभियान जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहरामपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। सीएम ममता ने किया मुआवजे का ऐलान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी परिवहन मंत्री सुभेंदु अधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंची और उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने अस्पताल जाकर चिकित्सकों से बात की और घायलों का हाल जाना। उन्होंने कुछ घायलों से भी बात की और उनके परिजनों को यथासंभव सर्वश्रेष्ठ इलाज सुलभ कराने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की। 
बचाव कार्य देरी से शुरू होने पर  पथराव, आगजनी
एक घायल ने कहा कि बस नादिया जिले के शिकारपुर से आ रही थी, जिसमें लगभग 50 लोग सवार थे।  इससे पहले आक्रोशित स्थानीय नागरिकों ने बचाव अभियान देर से शुरू करने का आरोप लगाकर पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और दो पुलिस वाहनों को आग लगा दी। अग्निशमन की गाड़ी पर भी पत्थरबाजी की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-36 dead in Murshidabad bus accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: murshidabad bus accident, daulatabad, berhampore, west bengal, west bengal chief minister, mamata banerjee, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved