• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.76 प्रतिशत मतदान हुआ, तमिलनाडु में 17 प्रतिशत से अधिक वोटिंग

18.76 Voter Turnout in West Bengal by 9 AM; Over 17 Voting in Tamil Nadu - Kolkata News in Hindi

कोलकाता/चेन्नई । पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। शुरुआती दो घंटों में पश्चिम बंगाल में 18 प्रतिशत से अधिक और तमिलनाडु में 17 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में 18.76 प्रतिशत और तमिलनाडु में 17.69 प्रतिशत मतदान हुआ। आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक पश्चिम मेदिनीपुर जिले में सबसे अधिक 20.51 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके अलावा, बंकुरा में 20.20 और झारग्राम जिले में 19.54 प्रतिशत वोट पड़े। मालदा में सबसे कम 16.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है। इस बार चुनावों को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कई मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई थीं।
जिन 16 जिलों में गुरुवार को पहले चरण का मतदान हो रहा है, उनमें उत्तरी बंगाल के कूचबिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा व दक्षिणी बंगाल के मुर्शिदाबाद, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल में शेष 142 विधानसभा सीटों के लिए मतदान का दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
इस बीच, तमिलनाडु विधानसभा के बेहद अहम चुनावों के लिए सभी 234 सीटों पर मतदान भी सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इन चुनावों में 5.73 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता एक कड़े मुकाबले में 4,023 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।
आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक तिरुप्पुर जिले में सबसे अधिक 20.38 प्रतिशत और रामनाथपुरम जिले में सबसे कम 15.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
तमिलवाडु में एमडीएम और एआईएडीएमके के बीच मुख्य मुकाबला है। अन्य दलों में नाम तमिलर काची (एनटीके) और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) भी शामिल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-18.76 Voter Turnout in West Bengal by 9 AM; Over 17 Voting in Tamil Nadu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: west bengal, tamil nadu, bengal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved