• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोलकाता में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार

Minor raped in Kolkata, 4 arrested - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे न्यू टाउन इलाके में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इन पर कथित तौर पर एक नाबालिग लड़के साथ दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।


यह घटना शुक्रवार रात की है, जब लड़की अपनी एक दोस्त के साथ न्यू टाउन राम मंदिर गई थी। इसी इलाके के चार लोगों ने उसका पीछा किया और उसे पास की झाड़ियों में ले गए। पुलिस के मुताबिक चारों लोगों ने लड़की की दोस्त को धमकाया और उसे भाग जाने के लिए कहा। इसके बाद वे लड़की को लेकर एक सुनसान खेल के मैदान में गए और वहां कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।


लड़की ने जब वहां से गुजर रही पुलिस पेट्रोलिंग वैन को देखा तो उसने चिल्लाना शुरू किया। पुलिस अधिकारी वहां आए और चार में से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तीन भागने में सफल रहे। इसके बाद बिधाननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय से जुड़ी टीम ने बाकी के तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चारों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि चारों उसी इलाके से हैं, जहां से लड़की है और चारों लड़की को जानते हैं।


--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minor raped in Kolkata, 4 arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minor raped, kolkata, 4 arrested, crime news, crime news in hindi, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved