• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मिमी चक्रवर्ती ने सुरक्षा की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का किया रुख, सोमवार को हो सकती है सुनवाई

Mimi Chakraborty moves Calcutta High Court seeking security; hearing likely on Monday - Kolkata News in Hindi

कोलकाता । टॉलीवुड अभिनेत्री और टीएमसी की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ने सुरक्षा की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है। इस मामले की सुनवाई सोमवार को न्यायमूर्ति कौशिक चंदा की अदालत में होने की संभावना है। मिमी चक्रवर्ती ने बनगांव के भाजपा नेता तनय शास्त्री के खिलाफ याचिका दायर की है। पूरा मामला 25 जनवरी का है, जब मिमी चक्रवर्ती बनगांव में 'नया गोपालगंज युवक संघ' द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंची थीं। रात करीब 11:45 बजे वह मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान क्लब के एक पदाधिकारी तनय शास्त्री अचानक मंच पर चढ़ गए।
बताया जाता है कि तनय शास्त्री ने कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया और मिमी चक्रवर्ती को मंच से नीचे उतरने के लिए कहा। इस घटना से अभिनेत्री खुद को सार्वजनिक रूप से अपमानित महसूस करने लगीं। कार्यक्रम के तुरंत बाद उन्होंने बनगांव पुलिस थाने में तनय शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
मिमी चक्रवर्ती की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ कदम उठाए। हालांकि बाद में तनय शास्त्री को जमानत मिल गई। जमानत पर रिहा होने के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।
मामला यहीं नहीं रुका। जेल से बाहर आने के बाद तनय शास्त्री ने मिमी चक्रवर्ती के खिलाफ 20 लाख रुपए का मानहानि का मुकदमा भी दायर कर दिया। इसके जवाब में मिमी चक्रवर्ती ने भी उन्हें कानूनी नोटिस भेजा।
इस बीच राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ और पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आ गई। इसी बदले हुए राजनीतिक माहौल और चल रहे कानूनी विवाद के बीच मिमी चक्रवर्ती ने अब अपनी सुरक्षा को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mimi Chakraborty moves Calcutta High Court seeking security; hearing likely on Monday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: calcutta high court, mimi chakraborty, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved