• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ममता बनर्जी के धरना प्रदर्शन पर भाजपा का तंज, समिक भट्टाचार्य बोले- इससे कुछ नहीं होगा

BJP mocks Mamata Banerjee protest, Samik Bhattacharya says it will achieve nothing - Darjiling News in Hindi

दार्जिलिंग । पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरना प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पहले भी इस तरह के धरना-प्रदर्शन कर चुकी हैं और इस बार भी इससे उन्हें कोई राजनीतिक फायदा नहीं होने वाला। समिक भट्टाचार्य ने कहा, "पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को अपनाया था, उन्हें परखा भी, लेकिन अब जनता उन्हें छोड़ने वाली है।" उन्होंने दावा किया कि राज्य में जनता का भरोसा तृणमूल कांग्रेस सरकार से उठ चुका है और आने वाले समय में इसका असर साफ दिखाई देगा।
धरना प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि पूरा देश इस घटनाक्रम को देख रहा है। धरना देने से क्या होगा? यह एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है और लोगों को विरोध का अधिकार है, इसलिए उन्हें विरोध करने दीजिए। इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार ऐसे हालात में पुलिस और सीआईडी का इस्तेमाल करती रही है। इसलिए, अब तृणमूल कांग्रेस यह सोच रही है कि पूरे भारत में भी ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल उसी तरह किया जा रहा है, जैसा पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार करती है।
समिक भट्टाचार्य ने राज्य की कानून-व्यवस्था और संवैधानिक स्थिति पर भी सवाल खड़े किए।
उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में संविधान नाम की कोई चीज नहीं बची है। यहां संवैधानिक व्यवस्था पूरी तरह से टूट चुकी है।" उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लगातार देश के संघीय ढांचे की अवहेलना कर रही है।
एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरना प्रदर्शन के जरिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा इसे राजनीतिक ड्रामा बताते हुए राज्य सरकार पर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP mocks Mamata Banerjee protest, Samik Bhattacharya says it will achieve nothing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: samik bhattacharya, mamata banerjee, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, darjiling news, darjiling news in hindi, real time darjiling city news, real time news, darjiling news khas khabar, darjiling news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved