• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केदारनाथ यात्रा के अगले चरण की तैयारी तेज, डीएम ने दिए मार्ग की मरम्मत के निर्देश, भीड़ नियंत्रण के लिए नई एसओपी

Preparations for the next phase of the Kedarnath Yatra accelerate, with the District Magistrate directing route repairs and new SOPs for crowd control. - Rudraprayag News in Hindi

रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जिला प्रशासन ने अगले चरण की केदारनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों को वर्षाकाल में हुए नुकसान की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सितंबर माह में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए भीड़ नियंत्रण और यात्रा व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। केदारनाथ धाम की आगामी यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में समय-समय पर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में अधिकारियों के साथ बैठक कर अगले चरण की यात्रा की तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वर्षाकाल के दौरान यात्रा मार्ग और अन्य व्यवस्थाओं को हुए नुकसान की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सितंबर माह में बारिश कम होने के बाद केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए सभी विभागों को पूरी तैयारी के साथ काम करने को कहा गया है।
उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्था के लिए बनाए गए सेक्टर ऑफिसर सिस्टम की भी मॉनिटरिंग की जा रही है और आवश्यकता के अनुसार नए अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, केदारनाथ में भीड़ नियंत्रण के लिए ड्राफ्ट एसओपी तैयार की गई है, जिसे पब्लिक कंसल्टेशन के बाद शासन के निर्णय के अनुसार लागू किया जाएगा।
इससे पहले, केदारनाथ धाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने नई एसओपी तैयार की। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद तैयार की गई इस एसओपी में तीर्थ यात्रियों के दर्शन, हेली रेस्क्यू और हेली ऑपरेशन से जुड़ी व्यवस्थाओं को शामिल किया गया है। अब सभी स्टेकहोल्डर्स से कंसल्टेशन के बाद इसे अंतिम रूप देकर लागू करने की तैयारी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि एसओपी को कंसल्टेशन और फाइनलाइजेशन के लिए आयुक्त को भेजा गया है। इसके बाद सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स से सुझाव लिए जाएंगे और आवश्यक संशोधन के बाद इसे लागू किया जाएगा।
प्रशासन का प्रयास है कि अगले वर्ष की केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले इस एसओपी को पूरी तरह अंतिम रूप देकर प्रभावी कर दिया जाए। साथ ही, पिछली यात्रा के दौरान सामने आई चुनौतियों और अनुभवों से मिली सीख को भी आगामी यात्रा में लागू किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जब यात्रा के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, तब इन व्यवस्थाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा, ताकि तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का बेहतर अनुभव मिल सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preparations for the next phase of the Kedarnath Yatra accelerate, with the District Magistrate directing route repairs and new SOPs for crowd control.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kedarnath yatra, kedarnath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rudraprayag news, rudraprayag news in hindi, real time rudraprayag city news, real time news, rudraprayag news khas khabar, rudraprayag news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved