• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रुड़की में सड़क हादसा, पलटा वाहन, 4 की मौत

Road accident in Roorkee, vehicle overturned, 4 dead - Roorkee News in Hindi

रुड़की । उत्तराखंड के रुड़की में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 घायल बताए जा रहे हैं। सभी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में सवार हो लोग विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रुड़की के चंद्रपुरी जा रहे थे। इस दौरान मंगलौर में अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक गांव के नौ युवक एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान मंगलौर के पास पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची, उन्होंने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, एसपी देहात स्वप्न किशोर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में स्वास्थ्य जानकारी ली।
सड़क दुर्घटना को लेकर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि बारात में शामिल होने के लिए वाहन में सवार होकर कुछ लोग आ रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया की घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का दो अस्पतालों सक्षम और सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में जो गंभीर हैं, उनको हायर सेंटर रेफर किया गया।
--आईएएनस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Road accident in Roorkee, vehicle overturned, 4 dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: road accident in roorkee, vehicle, road accident, roorkee, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, roorkee news, roorkee news in hindi, real time roorkee city news, real time news, roorkee news khas khabar, roorkee news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved