• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन : रिकॉर्ड 26 दिन में बन गई 1.012 किमी टनल

Rishikesh-Karnprayag rail line: 1.012 km tunnel built in record 26 days - Rishikesh News in Hindi

ऋषिकेश। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण कार्य तेज गति पकड़ने लगा है। रेल विकास निगम के साथ परियोजना के कार्य में जुटी देश की प्रतिष्ठित कंपनी एलएंडटी ने एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। एलएंडटी ने न्यू आस्ट्रियन टनलिंग मेथड (एनएटीएम) से मात्र 26 दिनों में 1.012 किमी सुरंग का निर्माण पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने भी इस उपलब्धि के लिए एलएंडटी को बधाई दी। भारतीय रेलवे की स्वप्निल ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर अलग-अलग खंडों में निर्माण कार्य जारी है। 16,216 करोड़ रूपए की लागत से तैयार हो रही 126 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर सबसे अधिक 17 सुरंग बनाई जानी हैं। यानी 126 किमी में से 105 किमी रेल लाइन सुरंगों के भीतर होगी। खास बात यह कि इस परियोजना पर बनने वाली 17 सुरंगों में छह किमी से अधिक लंबाई की सुरंगों के सामानांतर एक निकासी सुरंग भी बनाई जा रही है। परियोजना में कुल 11 सुरंगें ऐसी हैं, जिनकी लंबाई छह किमी से अधिक है। इस पैकेज में शिवपुरी से गूलर और गूलर से व्यासी तक सुरंग का निर्माण होना है। यह दोनों सुरंग छह किमी से अधिक लंबाई की हैं। इसमें मुख्य टनल के साथ निकासी टनल का भी निर्माण हो रहा है। एलएंडटी कंपनी पिछले कुछ वर्षों से यहां एनएटीएम से सुरंग निर्माण के कार्य में जुटी है। पिछले कुछ समय से अलग-अलग साइट से कार्य शुरू होने के बाद निर्माण कार्य में खासी तेजी आई है। इसके साथ ही कंपनी ने इस परियोजना पर कम समय में अब तक सबसे अधिक टनलिंग का कीर्तिमान बनाया है। रेल विकास निगम के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मालगुड़ी ने बताया कि एलएंडटी ने शिवपुरी से व्यासी के बीच 26 दिन में 1.012 किमी सुरंग का निर्माण किया है। यह किसी एक पैकेज में सुरंग निर्माण का रिकार्ड है। बताया कि इस निर्माण में मुख्य टनल के साथ निकासी टनल भी शामिल है।
परियोजना पर अब तक कुल 38 किमी सुरंगों का निर्माण पूरा हो चुका है। निगम के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक मालगुड़ी ने बताया कि पैकेज-2 के अलावा परियोजना के अन्य पैकेज में भी निर्माण कार्यों में तेजी आई है।
परियोजना के तहत निगम के पैकेज-2 में एलएंडटी की ओर से 26 दिन में किए गए 1.012 किमी सुरंग निर्माण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कंपनी को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में एलएंडटी की टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में यह कीर्तिमान स्थापित किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rishikesh-Karnprayag rail line: 1.012 km tunnel built in record 26 days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rishikesh-karnprayag rail line, record 26 days, 1012 km tunnel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rishikesh news, rishikesh news in hindi, real time rishikesh city news, real time news, rishikesh news khas khabar, rishikesh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved