• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तराखंड के पौड़ी में अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिरी कार, तीन घायल

Car went out of control and fell into a 200 meter ditch in Pauri, Uttarakhand, three injured - Pauri News in Hindi

पौड़ी। दिल्ली से एक शादी में शामिल होने के लिए पौड़ी आ रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर गुमखाल के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी महावीर सिंह के साथ एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर कार सवार तीनों लोगों को घायलावस्था में मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। एसडीआरएफ ने बताया कि वैगनआर कार (डीएल 3सी बीयू 3488) में सवार तीन लोग दिल्ली से पौड़ी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गुमखाल से आगे एक मोड़ पर कार अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों की पहचान गाजियाबाद के विनोद शर्मा के अलावा पौड़ी के दीवान सिंह और अवतार सिंह रावत के तौर पर हुई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Car went out of control and fell into a 200 meter ditch in Pauri, Uttarakhand, three injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pauri, uttarakhand, car, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, pauri news, pauri news in hindi, real time pauri city news, real time news, pauri news khas khabar, pauri news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved