• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नैनीताल भूस्खलन : मल्लीताल के चार्टन लॉज इलाके में दो मंजिला मकान में गिरने के बाद जागा प्रशासन

Nainital landslide: Administration alerted after collapse of two-storey house in Chartan Lodge area of Mallital - Nainital News in Hindi

नैनीताल। नैनीताल में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। नैनीताल के मल्लीताल में चार्टन लॉज इलाके में दो मंजिला मकान महज चंद मिनटों में ही भूस्खलन की चपेट में आकर भरभराकर गिर गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई थी। शनिवार की घटना के बाद जिला प्रशासन ने लोगों को घर खाली करने को कहा है। जिस जगह हादसा हुआ था, उसके आसपास के क्षेत्र में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए 24 परिवारों ने अपने घरों को खाली कर दिया है। जिला प्रशासन और नैनीताल विकास प्राधिकरण ने चिन्हित मकान स्वामियों को नोटिस थमाकर तीन दिन के भीतर अपना पूरा सामान घरों से हटाने को कह दिया है। नोटिस मिलते ही चार्टन लॉज क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। शनिवार को मकान गिरने के बाद कई मकानों में दरार आ गई। तीन अन्य मकान भी मलबे की चपेट में आए थे। इतना ही नहीं क्षेत्र की संवेदनशील बिल्डिंगों पर अब लाल निशान लगाकर लोगों को वहां से अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट हो जाने के लिए कह दिया गया है। 3 दिन के भीतर सभी को घर खाली करने को कहा गया है।
फिलहाल, 24 घरों पर निशान लगाकर प्रशासन ने उन्हें खाली करवा दिया है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद लोगों में गुस्सा दिखाई दिया। लोगों ने कहा कि उनको पहले सुविधा दी जाए। उसके बाद वहां से हटाया जाए। अचानक प्राधिकरण और प्रशासन की टीम ने उनके घरों को खाली करवा दिया है। ऐसे में वह अपना घर छोड़कर कहां जाएंगे। प्रशासन की ओर से कई परिवारों को होटल में रुकवाया गया है। जबकि, कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के वहां शरण लिए हुए हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nainital landslide: Administration alerted after collapse of two-storey house in Chartan Lodge area of Mallital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nainital landslide, nainital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nainital news, nainital news in hindi, real time nainital city news, real time news, nainital news khas khabar, nainital news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved