• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चारधाम की थीम पर बना अनोखा जनरल बिपिन रावत स्मृति तिरंगा पार्क

Unique General Bipin Rawat Smriti Tricolor Park built on the theme of Chardham - Haridwar News in Hindi

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया जनरल बिपिन रावत स्मृति तिरंगा पार्क एवं मूर्ति का उद्घाटन पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले के तल्ला बनास गांव में 9 मार्च 2024 को देश के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की मूर्ति एवं 80 फीट तिरंगा झंडा एवं पार्क का उद्घाटन किया गया जनरल बिपिन रावत की मूर्ति एवं पार्क का उद्घाटन रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं जनरल बिपिन रावत की सुपुत्री तारिणी रावत ने किया। जनरल बिपिन रावत स्मृति तिरंगा पार्क चारधाम की थीम पर बना है। 80 फीट तिरंगा एवं पार्क का निर्माण 128 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) राजपूताना राइफल्स इको और जीबीआर मेमोरियल फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से किया गया। इस इको पार्क को बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारधाम की थीम पर बनाया गया है। मूर्ति का अनावरण एवं झंडा रोहण करते हुए रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत हमारी देश की आन बान और शान थे उनके कार्यकाल में सेना ने नये नये कीर्तिमान स्थापित किये। मूर्ति अनावरण एवं झंडा रोहण के बाद सभी लोगों ने जन गण मन गाया और जनरल बिपिन रावत अमर रहे के नारे लगाये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Unique General Bipin Rawat Smriti Tricolor Park built on the theme of Chardham
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: unique, general bipin rawat, tricolor park, chardham, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved