• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरिद्वार में शीत लहर और घने कोहरे का असर, हर की पौड़ी और अन्य घाटों पर छाया रहा सन्नाटा

Effect of cold wave and dense fog in Haridwar, silence prevails over Har Ki Pauri and other ghats. - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार। हरिद्वार में ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण यहाँ जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। शीतलहर के साथ आज दिनभर बादल छाए रहे। भारी ठंड के चलते सड़कों पर भी आवाजाही बेहद कम रही। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की संख्या भी बेहद कम रही जिसके चलते यात्रीयों और स्नानार्थियों से गुलजार रहने वाली हर की पौड़ी और अन्य घाटों पर सन्नाटा छाया रहा।इसके अलावा लोग जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते दिखे। सड़कों और घाटों पर रहने वाले बेघरों और बाहर से आने वाले यात्रियों को सर्दी से बचाने के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा हरिद्वार में बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, शिवमूर्ति, ललतारौ पुल, पोस्ट ऑफिस, हाथी पुल रैन बसेरा पुरुष, हाथी पुल रैन बसेरा महिला, रैन बसेरा अलकनंदा घाट, भीमगौड़ा बैरियर, हर की पौड़ी, सुभाष घाट, मालवीय द्वीप, मनसादेवी उड़न खटोल, पुरुषार्थी मार्केट, चण्डी घाट चौराहा, नाई घाट, सप्तऋषि, दुधाधारी चौक भूपतवाला, भारत माता मंदिर, शांतिकुंज, प्रेसक्लब हरिद्वार, डामकोठी गेट, मनसादेवी सीढ़ी मार्ग, चद्राचार्य चौक, रानीपुर हरिद्वार, रेलवे स्टेशन ज्वालापुर, जटवाड़ा पुल, हरिलोक कॉलोनी, शारदा नगर रेलवे फाटक, शंकराचार्य चौक, आर्यनगर चौक, बंगाली मोड़ कनखल, झंडा चौक, देश रक्षक कनखल, सतीघाट कनखल, सिंहद्वार सहित दर्जनों स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है।जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने अधिकारियों को आवश्यकतानुसार अलाव जलाने और निराश्रितों व बेघरों को कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Effect of cold wave and dense fog in Haridwar, silence prevails over Har Ki Pauri and other ghats.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haridwar news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved