• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कंगना रनौत से बैर खत्म करना चाहते हैं बाबा रामदेव, रक्षाबंधन पर भेजे तोहफे और मिठाई

Baba Ramdev seeks to mend ties with Kangana Ranaut; sends gifts and sweets for Raksha Bandhan - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार । योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद कंगना रनौत के बीच चल रहे विवाद के बाद अब रिश्तों में मिठास लाने के लिए रक्षाबंधन के लिए बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को मिठाइयां और तोहफे भेंट किए हैं। बाबा रामदेव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके और कंगना रनौत के बीच बढ़ती कड़वाहट को देखते हुए वे अभिनेत्री के घर मिठाइयां और राखी के तोहफे भेज रहे हैं, जिससे रिश्ते सामान्य हो सकें। बाबा रामदेव ने कहा, "बहन कंगना रनौत को गिफ्ट और मिठाई हम बाई पोस्ट भेज रहे हैं। किसी भी कारण से देश में नफरत नहीं होनी चाहिए और न ही एक दूसरे के प्रति बैर की भावना होनी चाहिए। इसलिए हमने बैर का परित्याग कर दिया है।"
उन्होंने बताया कि तोहफा और मिठाई भेजने के साथ-साथ वे कंगना को फोन भी करेंगे। उन्होंने कहा, "पिछले दिनों एक विवाद उठा था कि स्वामी रामदेव और कंगना के बीच कहीं विवाद तो नहीं हो गया है। इस विवाद को संवाद से खत्म करें और आज हम बहन कंगना को फोन भी करेंगे और उनको बोलेंगे कि बहन कंगना रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।"
मीडिया के सामने वे लिफाफे में कुछ रुपए डालकर कहते हैं कि बहन कंगना रनौत को हम कुछ उपहार और मिठाइयां भेज रहे है, जिससे रिश्ते में मिठास बनी रहे। उन्होंने कहा, "बहुत से ऐसे प्रवाह होते हैं, जिससे हमारी बहन कंगना रनौत से हमने कुछ बोला लेकिन सब शिकवे भुलाकर करके हम एक-दूसरे के साथ प्रेम से आगे बढ़ें, यही रक्षाबंधन का संदेश है।
दरअसल, योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद कंगना रनौत के बीच विवाद कंगना के 'जेन-जी' प्रदर्शनकारियों को 'गटर जेनरेशन/गटरछाप' कहने वाले बयान से शुरू हुआ था। एक टीवी कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने कंगना के इस बयान की कड़ी आलोचना की थी। रामदेव ने कहा था कि किसी युवा पीढ़ी को ऐसा कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है और उन्होंने कंगना के अतीत, बचपन व जवानी पर सवाल उठाए थे।
बाबा रामदेव के इस बयान पर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने देखना छोड़ दें। कंगना ने यह भी कहा कि उन पर कभी फर्जी मेडिकल दावों या कानूनी फजीहत का दाग नहीं लगा है।
इसके बाद बाबा रामदेव ने पत्रकारों से बातचीत में इस पर संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह ऐसे ओछे लोगों पर कोई और टिप्पणी कर इस विवाद को तूल नहीं देना चाहते।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Baba Ramdev seeks to mend ties with Kangana Ranaut; sends gifts and sweets for Raksha Bandhan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kangana ranaut, baba ramdev, raksha bandhan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved