• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरिद्वार मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शूटर को दबोचा, दूसरा मौके से फरार

Haridwar Mechanic Happy Murder Case: Police Nab One Shooter After Encounter; Second Suspect Escapes - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार । उत्तराखंड के मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी की हत्या के मामले में हरिद्वार पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया। एसएसपी नवनीत सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि मैकेनिक हैप्पी की सरेआम हत्या के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच, शुक्रवार देर रात पुलिस को अपराधियों के बारे में सूचना मिली। देर रात बहादराबाद-दौलतपुर के बीच जंगल में पुलिस ने अपराधियों को घेर लिया। तभी आरोपियों की तरफ से पुलिस पर गोली चलाई गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक अपराधी के पैर में लगी। इसी बीच में दूसरा आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब रहा। बाद में पुलिस ने घायल आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरोपी की पहचान सहारनपुर निवासी शूटर मुदस्सिर के रूप में हुई।
14 सितंबर को बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शांतरशाह में दुकान पर बैठे 26 वर्षीय मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी पर हमला हुआ था। उसे दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारी। वारदात के बाद दोनों आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए थे।
गोली लगने से हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जांच के जल्द खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किए गए। इसी कड़ी में देर रात पुलिस को आरोपियों की लोकेशन के बारे में जानकारी मिली थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haridwar Mechanic Happy Murder Case: Police Nab One Shooter After Encounter; Second Suspect Escapes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haridwar mechanic happy murder case, murder, crime news in hindi, crime news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved