• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शांतिकुंज में ट्रस्ट मंडल कार्यशालाः जन्मशताब्दी वर्ष में मिशन विस्तार का संकल्प लेकर लौटे प्रज्ञा संस्थानों के ट्रस्टी

Trust Board Workshop at Shantikunj: Trustees of Pragya Institutions returned with a pledge to expand their mission in the birth centenary year - Haridwar News in Hindi

खास खबर। हरिद्वार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित तीन दिवसीय ट्रस्ट मंडल कार्यशाला प्रेरणा, चिंतन और संकल्प का संगम बनी। देश के विभिन्न प्रांतों में शांतिकुंज की शाखा के रूप में संचालित प्रज्ञा संस्थानों के ट्रस्टियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिशन के कार्यों को गति देने, संगठन को सशक्त बनाने तथा युगनिर्माण अभियान को व्यापक बनाने पर गहन मंथन किया।
कार्यशाला में अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष के संदर्भ में चल रहे अभियानों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों ने जन-जन तक पहुंचाने तथा युवा, महिला और समाज के विभिन्न वर्गों को मिशन के रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का संकल्प लिया। विदाई से पूर्व प्रतिभागियों ने संस्था की अधिाष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि युग निर्माण मिशन का कार्य संस्थाओं और गतिविधियों के विस्तार के साथ ही यह विचारों, संस्कारों और सेवा भाव के विस्तार का अभियान है। उन्होंने ट्रस्टियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा एवं साधना को आधार बनाकर अधिक से अधिक लोगों को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने हेतु प्रेरित किया।
वहीं प्रतिभागियों के साथ भेंट-परामर्श के दौरान देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डा. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि जन्मशताब्दी वर्ष युगऋषि पूज्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिशा में विभिन्न रचनात्मक एवं जनोपयोगी कार्यक्रमों के माध्यम से विचार-विस्तार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
समापन अवसर पर विषय विशषज्ञों ने कहा कि ट्रस्टी अर्थात विश्वासपात्र। यह समय विश्वास के साथ गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि सेवा और साधना के समन्वय से किया गया कार्य समाज में स्थायी परिवर्तन ला सकता है।
कार्यशाला में शामिल ट्रस्टियों ने शांतिकुंज की रचनात्मक गतिविधियों से प्रेरणा लेते हुए अपने क्षेत्रों में सेवा कार्यों के विस्तार की प्रतिबद्धता जताई। प्रेरणा से संकल्प और संकल्प से सेवा की ओर बढ़ते कदमों के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trust Board Workshop at Shantikunj: Trustees of Pragya Institutions returned with a pledge to expand their mission in the birth centenary year
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gayatri teerth shantikunj haridwar, 3-day trust board workshop, pragya sansthan trustees and workers meet, yug nirman abhiyan expansion and organizational strategy, haridwar special news, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved