• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शांतिकुंज से ज्योति लेकर कलश यात्रा पूर्व और पश्चिम के राज्यों में जल्द पहुँचेगी

The Kalash Yatra carrying the flame from Shantikunj will soon reach the eastern and western states - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार। नवयुग का शंखनाद करने वाले युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को लेकर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के मार्गदर्शन में ज्योति कलश यात्रा देश के विभिन्न राज्यों में निकाली जा रही है। इस अभियान के अगले चरण में देश के पूर्वी व पश्चिमी राज्यों में ज्योति कलश यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं की तीन दिवसीय विशेष संगोष्ठी शांतिकुंज में आज प्रारंभ हुई। इस संगोष्ठी में बिहार, झारखण्ड, महाराष्ट्र, गोवा आदि राज्यों के 1500 से अधिक भाई बहिन प्रतिभाग कर रहे हैं। गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या एवं स्नेह सलिला श्रद्धेया शैलदीदी से प्रतिभागियों ने भेंट की और ज्योति कलश यात्रा पर विशेष मार्गदर्शन लिया। उन्होंने कहा कि समाज में देवत्व का विस्तार करने के उद्देश्य से देशभर में अलग अलग चरणों में ज्योति कलश यात्रा निकाली जा रही है। इस प्रकाश से सभी को आलोकित करना है। संगोष्ठी में शांतिकुंज महिला मण्डल की प्रमुख शेफाली पण्ड्या ने कहाकि नारी समाज का महत्त्वपूर्ण स्तंभ है। नारी अब सभी क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर कार्य रही हैं। नवयुग के उद्घोषक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के विचारों से जन जन को आलोकित करना है। उन्होंने कहा कि शांतिकुंज द्वारा निकाली जा रही ज्योति कलश यात्रा में बहिनों को भी सक्रिय भागीदारी निभानी है, जिससे पूज्य गुरुदेव व वंदनीया माताजी के ज्ञान प्रकाश से प्रत्येक घरों को प्रकाशित हो सके।
शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरी ने कहाकि गायत्री परिवार के संस्थापक पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्यश्री ने हम सबको एक मशाल के नीचे खड़ा किया है, हम सभी जाग्रत आत्माएँ हैं। व्यवस्थापक गिरी ने अखण्ड ज्योति की महत्ता एवं उसके भावनात्मक स्वरूप के साथ ही पूज्य आचार्यश्री के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व से लोगों को अवगत कराया। डॉ ओपी शर्मा श्याम बिहारी दुबे, प्रो. विश्वप्रकाश त्रिपाठी आदि ने भी विचार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Kalash Yatra carrying the flame from Shantikunj will soon reach the eastern and western states
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haridwar, jyoti kalash yatra, gayatri teerth shantikunj, yugrishi pt shriram sharma acharya, new age announcement, special seminar, \r\nbihar, jharkhand, maharashtra, goa, shantikunj, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved