• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के होनहार विद्यार्थियों ने श्रद्धेया शैलदीदी से लिया आशीर्वाद

The bright students of Gayatri Vidyapeeth Shantikunj took blessings from revered Shaildidi - Haridwar News in Hindi

खास खबर। हरिद्वार गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के कक्षा दस के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार पुनः संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात सभी मेधावी विद्यार्थियों ने संस्था की अधिष्ठात्री एवं विद्यापीठ की अभिभाविका श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रद्धेया शैलदीदी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि चरित्र, संस्कार और अनुशासन ही जीवन की वास्तविक पूँजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
गायत्री विद्यापीठ व्यवस्था मंडल की प्रमुख शैफाली पण्ड्या ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का समन्वित परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी शिक्षा, सेवा और संस्कार के पथ पर अग्रसर रहकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। विद्यालय की टॉपर नित्या उपाध्याय ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया।
उन्होंने भविष्य में सिविल सेवा में जाने की अपनी इच्छा व्यक्त की। इसके अतिरिक्त निकुंज रघुवंशी ने 94.2 प्रतिशत, शिवांग बदानी ने 93.4 प्रतिशत, प्रियांश पंवार ने 93.4 प्रतिशत, दीया सैनी ने 91.8 प्रतिशत, सृष्टि पंवार ने 91.2 प्रतिशत, केशव ने 90.4 प्रतिशत, कृष्णा सैनी ने 89.2 प्रतिशत, अभिषेक गौर ने 86.6 प्रतिशत तथा परिणीति ने 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यापीठ का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सीताराम सिन्हा, उप-प्रधानाचार्य विनय शर्मा सहित विद्यापीठ एवं शांतिकुंज परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के समन्वय पर विशेष बल देता है, जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि जीवन मूल्यों में भी उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The bright students of Gayatri Vidyapeeth Shantikunj took blessings from revered Shaildidi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haridwar, special, news, gayatri, vidyapeeth, shantikunj, cbse, class, 10, board, results, meritorious, students, honor, shail, didi, principal, blessings, news in hindi, latest news in hindi, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved