• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जय श्रीराम के जयघोष के साथ शांतिकुंज दल का मुंबई रवाना

Shantikunj team departs for Mumbai with chants of Jai Shri Ram - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार। मुंबई में 21 से 25 फरवरी 2024 के बीच होने वाले अश्वमेध महायज्ञ के लिए शांतिकुंज से उच्च स्तरीय एक दल रवाना हुआ। दल अपने साथ यज्ञशाला, निर्माण, प्रदर्शनी आदि से संबंधित सामान लेकर वीडियो रथ सहित सात बड़ी गाड़ियों में रवाना हुआ। दल को अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं व्यवस्थापक महेन्द्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया। यह दल अपनी यात्रा के दौरान उत्तराखण्ड, उप्र, हरियाणा, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के क्षेत्रों में जनजागरण करते हुए जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धेय डॉ पण्ड्या ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या मे प्रभुश्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, इसके एक माह के बाद अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में मायानगरी मुंबई में अश्वमेध महायज्ञ निर्धारित है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक अनुष्ठान से मायानगरी के निवासियों के विचारों में शुद्धता आएगी। यहाँ से निकलने वाले प्रत्येक विचार सनातन संस्कृति, भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत होगी, जो युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि देश विदेश से तीन लाख से अधिक लोग इस महायज्ञ में भागीदारी के लिए पहुँच रहे हैं। व्यवस्थापक महेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस दौरान 1008 कुण्डीय महायज्ञ होगा। वैदिक पद्धति से निःशुल्क संस्कार सम्पन्न कराए जाएंगे। साथ ही विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। दल में परमानंद द्विवेदी, जमुना विश्वकर्मा, कामता प्रसाद साहू के नेतृत्व में 36 सदस्य शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shantikunj team departs for Mumbai with chants of Jai Shri Ram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haridwar, shantikunj, ashwamedha mahayagna, mumbai, akhil vishwa gayatri parivar head, dr pranav pandya, manager, mahendra sharma, waved goodbye, journey, uttarakhand, up, haryana, madhya pradesh, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved