• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गायत्री विद्यापीठ में स्काउट-गाइड शिविर, 130 विद्यार्थी सीखेंगे प्राथमिक चिकित्सा, नक्शा पढ़ने व जीवन जीने की कला

Scout-Guide Camp Begins at Gayatri Vidyapeeth; 130 Students to Learn First Aid, Map Reading, and the Art of Living - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार। विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सेवा के संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से गायत्री विद्यापीठ, शांतिकुंज में चार दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। गायत्री विद्यापीठ की प्रबंधिका शेफाली पण्ड्या ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। शिविर में 130 स्काउट-गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं, जिन्हें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यावहारिक जीवन कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर गायत्री विद्यापीठ की प्रबंधिका शैफाली पण्ड्या ने कहा कि स्काउट-गाइड ये जीवन को सही दिशा देने वाली शिक्षा का नाम हैं। विद्यार्थियों को स्वयं के प्रति, ईश्वर के प्रति और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना तथा उनका पालन करना सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सहयोग की भावना को जीवन में उतारकर विद्यार्थी एक जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। शिविर के दौरान स्काउट-गाइड के नियमों और प्रतिज्ञा से परिचित कराने के साथ गांठें बांधने, बंधन बनाने, प्राथमिक चिकित्सा, कम्पास के उपयोग, अनुमान लगाने और नक्शा पढ़ने का अभ्यास कराया जाएगा। कैम्प फायर जैसी गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों में सामूहिकता, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय सोपान का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सीताराम सिन्हा, जिला संगठन आयुक्त मंगल सिंह गढ़वाल, नरेंद्र सिंह, विनय आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Scout-Guide Camp Begins at Gayatri Vidyapeeth; 130 Students to Learn First Aid, Map Reading, and the Art of Living
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gayatri vidyapeeth, shantikunj haridwar, scout guide camp, shefali pandya, student training, first aid training, map reading, compass skills, life skills, leadership development, discipline, self reliance, youth development, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved