• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जन्मशताब्दी समारोह के लिए साधना में जुटे गायत्री परिवार के साधक

Sadhaks of Gayatri Parivar engaged in spiritual practice for the birth centenary celebrations - Haridwar News in Hindi

नेपाल त्रासदी के मृतात्माओं की शांति व सद्गति के लिए भी की प्रार्थना खास खबर। हरिद्वार अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष का द्वितीय चरण अब निकट है। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले विराट समारोह को लेकर गायत्री परिवार में उत्साह के साथ भावनात्मक तैयारियां भी तेज हो गई हैं।
इसी क्रम में जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने दीप प्रज्वलन कर साधना कक्ष का शुभारंभ किया। जन्मशताब्दी समारोह की सफलता के लिए यहां अखंड गायत्री महामंत्र की सामूहिक साधना का क्रम प्रारंभ हुआ। साधकों ने मां गायत्री का स्मरण करते हुए राष्ट्र, समाज और विश्व कल्याण की कामना की। वहीं नेपाल बाढ़ से असमय कालकवलित हुए मृतात्माओं की शांति एवं सद्गति हेतु प्रार्थना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन्मशताब्दी वर्ष माता भगवती देवी शर्मा के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का पावन संकल्प है। माता जी ने अपना संपूर्ण जीवन नारी जागरण, संस्कार निर्माण और मानवता की सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि साधना से अंतःकरण में शक्ति आती है और सामूहिक साधना से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यही ऊर्जा जन्मशताब्दी समारोह के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में प्रेरक बनेगी।
जन्मशताब्दी समारोह के समन्वयक ने बताया कि साधना कक्ष में नियमित रूप से सामूहिक गायत्री महामंत्र साधना का क्रम चलेगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता स्वयं साधना से जुड़ेंगे और अधिक से अधिक लोगों को साधना, सेवा एवं संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर शांतिकंुज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि सहित एनसीआर के गायत्री परिवार से जुड़े अनेक भाई बहिन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sadhaks of Gayatri Parivar engaged in spiritual practice for the birth centenary celebrations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhil vishwa gayatri parivar, mata bhagwati devi sharma birth centenary year, grand celebration scheduled at indira gandhi stadium new delhi, spiritual commemoration and global devotee preparations, special news haridwar, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved