• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

श्रद्धेय शैल दीदी और डॉ. प्रणव पंड्या ने लांच की खासखबर डॉट कॉम पर गायत्री परिवार की वेबसाइट

हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार में सोमवार को श्रद्धेय और श्रद्धेय डॉ. प्रणव पंड्या ने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म https://www.khaskhabar.com/gayatri-pariwar पर गायत्री परिवार की वेबसाइट लांच की।इस मौके पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रो. वायस चांसलर डॉक्टर चिन्मय पंड्या, वायस चांसलर श्री शरद जी, व्यवस्थापक श्री महेंद्र शर्मा जी और निर्माण विंग के अध्यक्ष गौरीशंकर जी समेत शांतिकुंज के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। https://www.khaskhabar.com/gayatri-pariwar पर मिशन की सभी अपडेट सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी। गायत्री परिवार के देश विदेश के सभी सदस्य शांतिकुंज हरिद्वार गायत्री तीर्थ के नियमित लाइव दर्शन भी कर सकेंगे। इसके साथ ही परमपूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, परम वंदनीया माता जी श्रीमती भगवती देवी शर्मा, श्रद्धेय शैल दीदी, श्रद्धेय डॉ. प्रणव पंड्या और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रो वायस चांसलर डॉ. चिन्मय पंड्या की ओर से विभिन्न विषयों पर दिए गए वीडियो व्याख्यान भी देख सकेंगे। इनके साथ ही देश और विदेश में स्थित गायत्री परिवार की शक्तिपीठ और अन्य संस्थाओं की ओर से किए जाने वाले कार्यक्रम की सूचनाएं भी नियमित रूप से उपलब्ध होंगी। इसके लिए अलग से मोबाइल एप भी बनवाने की तैयारी की जा रही है। इसके माध्यम से गायत्री परिवार के राज्य, जिला, शहर स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार हो सकेगा। इसके माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले गायत्री परिवार के सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी ऑनलाइन सुनिश्चित हो सकेगी। इससे गायत्री परिवार के सदस्यों का आपस में जुड़ाव बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Reverend Shail Didi and Dr. Pranav Pandya launched the website of Gayatri family on Khaskhabar.com
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: reverend shail didi, dr pranav pandya, launched the website of gayatri family on khaskhabarcom, haridwar, uttarakhand, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved