• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तरकाशी आपदा प्रभावितों हेतु शांतिकुंज से दूसरी बार राहत सामग्री रवाना

Relief material dispatched from Shantikunj for the second time for Uttarkashi disaster affected - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार। उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु शांतिकुंज से दूसरी बार राहत सामग्री रवाना की गई। राहत दल अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के साथ रवाना हुआ। इससे पूर्व भी दिनांक 7 अगस्त को शांतिकुंज से राहत सामग्री भेजी गई थी। इस क्रम में स्थानीय प्रशासन के आग्रह पर राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी गई है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के इस कठिन समय में गायत्री परिवार पीडि़तों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पूज्य युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रतिपादित सेवा, संवेदना एवं सहकारिता के आदर्शों को आत्मसात करते हुए यह पहल की गई है। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ चिन्मय पण्ड्या ने बताया कि शांतिकुंज परिवार प्रशासन के साथ सतत संपर्क में है और देसंविवि शांतिकुंज समयानुसार सहयोग करता रहेगा। व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने बताया कि इस बार करीब दो सौ परिवारों के लिए भेजी गई राहत सामग्री में आटा, चावल, दालें, मसाले, चीनी, बर्तन सेट, वस्त्र, गरम कपड़े आदि आवश्यक सामग्रियाँ शामिल हैं। राहत दल का नेतृत्व मंगल सिंह गढ़वाल कर रहे हैं, जो आपदा राहत कार्यों में प्रशिक्षित हैं। उनके साथ कुल 9 सदस्यीय टीम उत्तरकाशी के लिए रवाना हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Relief material dispatched from Shantikunj for the second time for Uttarkashi disaster affected
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haridwar, uttarkashi, natural disaster, shantikunj, akhil vishwa gayatri pariwar, dr pranav pandya, shail didi, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved