• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पितृमोक्ष अमावस्या पर शांतिकुंज में 18 पारियों में हुए श्राद्ध संस्कार

On Pitru Moksha Amavasya, Shraddha rituals were performed in 18 rounds at Shantikunj - Haridwar News in Hindi

खास खबर। हरिद्वार अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और आत्मीय स्मरण के भाव के साथ पितृमोक्ष अमावस्या पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में श्राद्ध संस्कार संपन्न हुए। परिसर के चार अलग-अलग स्थानों पर कुल 18 पारियों में आयोजित इन संस्कारों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, बिहार और गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं तथा शांतिकुंज के भाई-बहनों ने भाग लिया।
वहीं वर्चुअल माध्यम से जर्मनी, इटली, अमेरिका, इंग्लैण्ड, लिथुआनिया सहित कई देशों के श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के निमित्त विधि-विधान से श्राद्ध संस्कार संपन्न कराए और पूर्वजों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। पितृमोक्ष अमावस्या पर उन पितरों के निमित्त भी श्राद्ध करने की परंपरा है, जिनकी तिथि ज्ञात नहीं होती। इस अवसर पर लोगों ने अपने पूर्वजों का स्मरण करते हुए पारिवारिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
इस दौरान शांतिकुंज में आचार्यों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में श्राद्ध संस्कार पूर्वजों के उपकारों को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान का भाव परिवार में संस्कारों की निरंतरता बनाए रखता है। नई पीढ़ी को इस परंपरा से परिचित कराना भी आवश्यक है, ताकि वह अपने सांस्कृतिक मूल्यों और पारिवारिक विरासत को समझ सके।
उल्लेखनीय है कि युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की प्रेरणा एवं आदर्शों के अनुरूप शांतिकुंज में सभी संस्कार वैदिक पद्धति से उच्च प्रशिक्षित आचार्यों द्वारा निःशुल्क संपन्न कराए जाते हैं। इन संस्कारों के माध्यम से जीवन के प्रत्येक पड़ाव पर भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को अपनाने तथा उन्हें व्यवहार में उतारने की प्रेरणा दी जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On Pitru Moksha Amavasya, Shraddha rituals were performed in 18 rounds at Shantikunj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gayatri teerth shantikunj haridwar, pitru moksha amavasya, shraddha rituals shantikunj, ancestral rites all world gayatri pariwar, pitru paksha tarpan haridwar, shantikunj campus shraddha karma, multi-state devotees haridwar, hindu ancestral rituals, special news haridwar, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved