• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में एआई फॉर डेमोक्रेसी पर अंतरराष्ट्रीय समिट 15 को

International Summit on AI for Democracy to be held on 15th at Dev Sanskriti University, Haridwar - Haridwar News in Hindi

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे उद्घाटन, राज्यपाल होंगे समापन सत्र के मुख्य अतिथि खास खबर। हरिद्वार जीवन विद्या के आलोक केंद्र के रूप में स्थापित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में ‘एआई फॉर डेमोक्रेसी’ विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समिट का आयोजन 15 सितंबर को किया जाएगा। तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और लोकतंत्र के बदलते संबंधों, संभावनाओं और चुनौतियों पर देश-विदेश के विशेषज्ञ इस समिट में मंथन करेंगे।
समिट के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित रहेंगे। वहीं समापन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) होंगे।
दोनों सत्रों की अध्यक्षता देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पण्ड्या करेंगे। समिट में देश-विदेश के ख्यातिलब्ध एआई विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, तकनीकी विशेषज्ञ और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि लोकतंत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे। एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता, नागरिक सहभागिता, नीति निर्माण और मानवीय गरिमा को कैसे सुरक्षित रखा जाए, इस पर विशेष चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-International Summit on AI for Democracy to be held on 15th at Dev Sanskriti University, Haridwar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ai for democracy summit, dev sanskriti vishwavidyalaya, haridwar international ai conference, ethical artificial intelligence, ai and democratic governance, shantikunj haridwar, dr chinmay pandya, global tech ethics, mrityunjaya auditorium dsvv, special news haridwar, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved