• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शांतिकुंज के सैकड़ों साधकों ने किया गंगा घाटों की वृहत सफाई, कई टन कचरा हटाया

Hundreds of devotees from Shantikunj carried out a massive clean-up of the Ganga Ghats, removing tons of garbage - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार। परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी एवं पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की साधना के 100 वर्षों के जीवित प्रमाण दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह की तैयारियों में जुटा अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज का प्रत्येक सदस्य, वर्तमान में श्रमयज्ञ और पवित्र कर्तव्य के अद्भुत समन्वय का परिचय दे रहा है। इसी क्रम में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के सैकड़ों साधकों ने सप्त सरोवर क्षेत्र के कई घाटों में वृहत स्तर पर सफाई अभियान चलाया। यह अभियान प्रशासन के आवाहन पर किया गया। शांतिकुंज अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी के मार्गदर्शन एवं व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि के नेतृत्व में शांतिकुंज के चार सौ से अधिक पीतवस्त्रधारी साधकों ने वृहत स्तर पर सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र के पाण्डव घाट, गोस्वामी गणेशदत्त घाट और परशुराम घाट पर गंगा के तटों एवं घाटों पर चलाया गया। इस दौरान साधकों ने कई टन कूडा-कचरा सहित गंगा के प्रवाह के बीच आने वाली झाडिय़ों को हटाया। जिसे नगर पालिका के वाहन से निस्तारण हेतु भेजा गया।
व्यवस्थापक गिरि ने कहा कि कभी कौशल राज्य का हिस्सा रहा हरिद्वार का पौराणिक महत्व है। माता पार्वती यहाँ कठोर तप साधना की है। वर्तमान में हरिद्वार नगरी को स्वच्छ व सुंदर बनाने का प्रयास प्रशासनिक स्तर पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में प्रशासन के आवाहन पर शांतिकुंज के साधकों ने गंगा घाटों, गंगा तटों पर वृहत स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस अभियान अंतेवासी कार्यकर्ताओं के सहित विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में आये भाई बहिनों ने भी जमकर पसीना बहाया।
उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के लिए तीन घाटों को अलग अलग सेक्टर में बाँटा गया था, जहाँ मंगल सिंह गढ़वाल, अजय त्रिपाठी, प्रेमलाल बिरला के नेतृत्व में टीम जुटी थी। उन्होंने बताया कि राजा दक्ष की नगरी कनखल के निकट बैरागी द्वीप में आगामी जनवरी माह में शताब्दी समारोह की तैयारियाँ चल रही है, यहाँ भी शांतिकुंज के सैकड़ों साधक श्रमदेवता की आराधना में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hundreds of devotees from Shantikunj carried out a massive clean-up of the Ganga Ghats, removing tons of garbage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haridwar, akhil vishwa gayatri pariwar, shantikunj, mata bhagwati devi sharma, birth centenary, divya akhand deep centenary, pandit shriram sharma acharya, shramyagya, cleanliness drive, sapt sarovar, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved