• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री धामी ने मंगल आरती में की सहभागिता, शैलदीदी से लिया आशीर्वाद

Chief Minister Dhami Participates in Mangal Aarti and Seeks Blessings from Shail-Didi - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज पहुंचे। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित यज्ञीय आयोजन में सहभागिता की और भगवान महाकाल एवं मां गायत्री से प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री धामी ने शांतिकुंज की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। श्रद्धेया शैलदीदी ने मुख्यमंत्री को युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित वांग्मय सहित साहित्य भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश एवं समाज के कल्याण, आध्यात्मिक जागरण तथा सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई। समाज में संस्कार, सेवा, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने तथा युवाओं को रचनात्मक दिशा देने वाले विभिन्न अभियानों की भी चर्चा हुई। यज्ञीय वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री ने लोकमंगल की कामना की। डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि भारतीय संस्कृति की लोकमंगलकारी परंपरा व्यक्ति से लेकर समाज और राष्ट्र तक के कल्याण की भावना को प्रबल करती है। आध्यात्मिक चेतना, सेवा और संस्कारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
इस अवसर पर शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि, महिला मण्डल की अध्यक्षा शैफाली पण्ड्या एवं जिला प्रशासन के अनेक अधिकारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Dhami Participates in Mangal Aarti and Seeks Blessings from Shail-Didi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pushkar singh dhami, uttarakhand chief minister, haridwar news, shantikunj, all world gayatri pariwar, gayatri pariwar, dev sanskriti university, dr chinmay pandya, shaildidi, gayatri yagya, mangal aarti, uttarakhand news, spiritual event, vedic mantra, spiritual awakening, social transformation, indian culture, youth empowerment, haridwar spiritual news, uttarakhand government, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved