• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयुर्वेद और योग शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए देव संस्कृति विश्वविद्यालय और जीएस आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के बीच समझौता

Agreement between Dev Sanskriti University and GS Ayurveda Medical College to promote Ayurveda and Yoga education - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय और हापुड़ के जीएस आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के बीच एक शैक्षणिक समझौता पर हस्ताक्षर हुआ। इस समझौता में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या और जीएस आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. भावना सिंह ने हस्ताक्षर किया। इसका उद्देश्य शैक्षिक और वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करना और स्वास्थ्य, योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में नई उपलब्धियों की दिशा में कार्य करना है। साथ ही दोनों संस्थान आयुर्वेद, स्वास्थ्य, योग, मनोविज्ञान और समाज के कल्याण के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान और शैक्षिक सहयोग के लिए कार्य करेंगे। इस समझौते के तहत प्रमुख क्षेत्रों में संयुक्त शोध परियोजनाओं की स्थापना, संकाय और छात्रों का आदान-प्रदान, सेमिनार और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन और अंतरराष्ट्रीय अनुदान प्राप्त करने के लिए संयुक्त प्रस्तावों का विकास शामिल है। इस के माध्यम से प्राचीन आयुर्वेदिक परंपराओं को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर मानव कल्याण के लिए नई राहें खोली जाएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Agreement between Dev Sanskriti University and GS Ayurveda Medical College to promote Ayurveda and Yoga education
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haridwar, dev sanskriti university, hapur, gs ayurveda medical college, educational agreement, dr chinmay pandya, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved