• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शांतिकुंज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 245 का स्वास्थ्य परीक्षण

245 people underwent health checkup in free medical camp at Shantikunj - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज शताब्दी चिकित्सालय एवं मेदांता हॉस्पिटल (गुरुग्राम) के संयुक्त तत्वावधान में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ शांतिकुंज के व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि, शांतिकुंज चिकित्सालय प्रभारी डॉ. मंजुश्री चोपदार, तथा मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान व्यवस्थापक गिरि ने कहा कि संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से जनसामान्य को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हमारा ध्येय रहा है। स्वास्थ्य सेवा को जन-जन तक पहुँचाना शांतिकुंज का एक सतत प्रयास है। इससे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और इससे लोगों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएँ सुलभ होती हैं। निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के माध्यम से हम जरूरतमंदों तक राहत पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. मंजुश्री चोपदार ने बताया कि इस शिविर में शांतिकुंजवासी, हरिपुर कलाँ, भोपतवाला सहित आसपास के क्षेत्रों से आए 245 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सभी लाभार्थियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया एवं आवश्यकतानुसार शांतिकुंज शताब्दी चिकित्सालय की ओर से निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि मेदांता हॉस्पिटल के डॉ हिमांशु पुनिया (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ रमेश झा (इंटरनल मेडिसिन), डॉ.जीतेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम पहुंची थी। साथ ही डॉ अमर नाथ सारस्वत, डॉ गोपीवल्लभ पाटीदार ने भी मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया।
शिविर में हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप, नेत्र रोग, अस्थि रोग आदि से संबंधित बीमारियों की जाँच की गई। मेदांता हॉस्पिटल की टीम ने आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ सेवाएँ प्रदान कीं। लोगों ने शांतिकुंज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा निःशुल्क प्राप्त हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-245 people underwent health checkup in free medical camp at Shantikunj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haridwar, dev sanskriti university, shantikunj, free medical camp, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved