• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जब केदारनाथ में त्रासदी हुई, तो कांग्रेस के लोगों ने मलाई खायी और सब कुछ ऐसे ही उजड़ा हुआ छोड़ दिया : जे.पी. नड्डा

When tragedy happened in Kedarnath, Congress people ate cream and left everything in ruins: JP Nadda - Dehradun News in Hindi

केदारनाथ। उत्तराखंड के केदारनाथ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, जब यहां त्रासदी हुई थी, तो उसमें भी कांग्रेस के लोगों ने मलाई खायी थी और सब कुछ ऐसे ही उजड़ा हुआ छोड़ दिया था। इसको ठीक ढंग से फिर से स्थापित करने का काम मोदी जी ने किया है। विकास की एक नई कहानी लिखी गई। इसके अलावा नड्डा ने कहा, देश के एक पूर्व कांग्रेसी रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने पार्लियामेंट में कहा कि मैं कबूल करता हूं कि हम ध्यान नहीं दे पाए, चीन ने अपने स्थान पर अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर और अच्छी सड़कें बना ली हैं, लेकिन हम नहीं बना पाए। आप ही बताइए देश को कहां ले जा रहे थे ये लोग। हमारे फौजी भाई 3-4 दिन में सरहद पर पहुंचते थे। मोदी जी ने 2014 से लेकर अभी तक बॉर्डर पर 14,000 कि.मी. सड़क बनाई है, जो ऑल वेदर सड़क है। चीन के बॉर्डर से लेकर पाकिस्तान के बॉर्डर तक हमारा फौजी एक दिन में पहुंचने की ताकत रखता है।
इस बार के बजट में 60 लाख नौकरियां एक साल में दी जाएंगी। एक साल के अंदर 25 हज़ार कि.मी. लंबी सड़कें बनेंगी, जिस पर 20 हज़ार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When tragedy happened in Kedarnath, Congress people ate cream and left everything in ruins: JP Nadda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp national president jp nadda, uttarakhand assembly election, uttarakhand election 2022, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved