• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Uttarakhand :पहाड़ों पर जारी रही बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हुई बारिश

Uttarakhand-Snowfall continued in the mountains rain in the plains - Dehradun News in Hindi

देहरादून । उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को भी पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी रही। आज भी 2800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर बर्फबारी हुई है, जिससे पहाड़ों पर ठंड बढ़ने के साथ ही मौसम सुहाना बना हुआ है। पर्यटक भी पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का जमकर लुफ्त भी उठा रहे हैं। कई पर्यटकों की गाड़ियां भी बर्फबारी में फंस गई थीं, जिन्हें निकालने के लिए एसडीआरएफ के जवानों ने बर्फ को पिघलाने के लिए चूने का इस्तेमाल किया। जेसीबी से भी बर्फ हटाई गई। आज भी मसूरी, धनोल्टी, सुरकंडा, काणाताल और बुरांशखंडा में जमकर बर्फबारी हुई, जिसका पर्यटकों ने जमकर लुफ्त उठाया। लंबे समय के बाद हुई बर्फबारी के कारण किसानों को भी राहत मिली है। बर्फबारी से उनकी फसलों को भी फायदा हुआ है। दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में भी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देहरादून में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा, जिससे ठंड और बढ़ गई। तापमान गिरने से ठिठुरन भी बढ़ गई है और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttarakhand-Snowfall continued in the mountains rain in the plains
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttarakhand, snowfall, mountains, rain in the plains, tourist, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved