• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केदारनाथ में गैर हिंदुओं पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी, आखिर क्यों, यहां पढ़ें

Uttarakhand: Preparations underway to ban non-Hindus in Kedarnath - Dehradun News in Hindi

देहरादून, । केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है। यह जानकारी स्थानीय विधायक आशा नौटियाल ने दी। उनका कहना है कि कुछ गैर हिंदू तत्वों द्वारा केदारनाथ धाम की धार्मिक गरिमा को भंग करने के उद्देश्य से मांस, मछली और शराब परोसे जाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आशा नौटियाल ने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा और उन्हें वहां आने से रोका जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी केदारनाथ में एक बैठक आयोजित की थी, जिसमें इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई थी। बैठक में यह सुझाव भी सामने आया था कि ऐसे गैर हिंदू व्यक्तियों पर यहां आने से पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए, जो केदारनाथ धाम को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
भाजपा विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि हमारे प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रशासन, स्थानीय लोगों, व्यापारियों, होटल मालिकों और टेंट व दुकान मालिकों के साथ एक बैठक की। उस बैठक में स्थानीय व्यापारियों ने खुले तौर पर कहा कि कुछ गैर-हिंदू व्यक्ति क्षेत्र में मांस, शराब और अन्य ऐसी चीजें लाने जैसी गतिविधियों में लिप्त हैं, जिससे केदारनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है।
आपको बता दें कि प‍िछले साल नवंबर महीने में केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने जीत दर्ज की है। केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को कुल 23,814 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 18,192 वोट मिले थे। आशा नौटियाल ने 5,622 वोटों से जीत हासिल की थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttarakhand: Preparations underway to ban non-Hindus in Kedarnath
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttarakhand news, kedarnath news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved