देहरादून। उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात नैनीताल की चौकी पिरूमदारा, रामनगर के पूर्व इंचार्ज दरोगा कविंद्र शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश हुए हैं। हालांकि इन्हें शासन स्तर से हुई जांच के बावजूद अभी तक इंचार्ज के पद से नही हटाया गया है जबकि विजिलेंस ही मामले की जांच करेगी। इस मामले पर आईजी कुमाऊं के मुताबिक अभी आदेश नही मिला है, आदेश मिलते ही फैसला लिया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अपर सचिव ललित मोहन शर्मा की ओर से इस संबंध में निदेशक विजिलेंस को पत्र लिखा गया है। विजिलेंस की ओर से 31 जुलाई 2022 को शासन से शर्मा की जांच के लिए अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद सतर्कता समिति की बैठक हुई, जिसमें शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की खुली जांच की सिफारिश की गई है।
आरोप है कि शर्मा ने चौकी प्रभारी रहते हुए अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है। यह उनकी कुल आय से कहीं अधिक है। इस संबंध में शासन ने तीन माह के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी है।(आईएएनएस)
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद पटियाला जेल से रिहा
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
Daily Horoscope