• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सशक्त नेतृत्व और स्पष्ट नीतियों के कारण पूरा हो पाया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : CM धामी

Operation Sindoor was completed due to strong leadership and clear policies: CM Dhami - Dehradun News in Hindi

देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सेना के शौर्य और साहस को सलाम किया। उन्होंने कहा कि मैं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए सभी सशस्त्र बलों के वीर जवानों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा' को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता के लिए मैं अपनी और देवभूमि उत्तराखंड की जनता की ओर से भारतीय सेना, वायुसेना, नौसेना, बीएसएफ और सभी सशस्त्र बलों के वीर जवानों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त करता हूं। मैं उनके साहस, वीरता और पराक्रम को नमन करता हूं। मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिनके सशक्त नेतृत्व और स्पष्ट नीतियों के कारण आतंकवाद के खिलाफ यह निर्णायक कार्रवाई संभव हो पाई।" उन्होंने कहा, "इस ‘तिरंगा शौर्य सम्मान’ यात्रा में आप सभी के साथ चलते हुए मैंने प्रत्येक प्रतिभागी के भीतर एक अनोखी ऊर्जा, उत्साह और नई भावना का अनुभव किया। आप सभी का जोश इस बात का प्रमाण है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने हर एक भारतवासी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।"
सीएम ने पहलगाम आतंकी का जिक्र करते हुए कहा, "22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश और दुनिया को झकझोर कर रख दिया। जिस प्रकार पाकिस्तानी पोषित आतंकियों के द्वारा कायराना हरकत की गई और हमारे 26 निर्दोष पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर उनके परिवार के सामने ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस अमानवीय क्रूरता के पीछे आतंकियों की मंशा भारत में दंगा भड़काने की थी। लेकिन, इस हमले के बाद पूरा देश आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एकजुटता के साथ खड़ा हो गया।"
उन्होंने कहा, "पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए हमारी सेनाओं ने अभूतपूर्व साहस का परिचय देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। हर आतंकी और उनके आकाओं को समझा दिया कि भारत की बेटियों के सिंदूर की तरफ आंख उठाने का अंजाम क्या होता है। हमारे सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों और उनकी प्रयोगशालाओं को सटीक रणनीति के साथ नष्ट करने का काम किया है।"
सीएम धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "आप समस्त प्रदेशवासियों से आवाहन करता हूं कि भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य के प्रतीक 'ऑपरेशन सिंदूर' की इस ऐतिहासिक विजय को प्रत्येक वर्ष उत्सव के रूप में मनाएं और अधिक से अधिक लोगों को हमारे वीर सैनिकों के साहस, पराक्रम और शौर्य से परिचित कराएं। देहरादून की सड़कों पर उमड़ा देशप्रेम का जनसमुद्र इस बात का प्रमाण है कि जब बात मातृभूमि की होती है तो सैन्य भूमि उत्तराखंड का हर नागरिक एकजुट खड़ा होता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व एवं हमारे वीर जवानों के शौर्य से प्रत्येक देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आतंकवाद और आतंकिस्तान के विरुद्ध यह लड़ाई केवल सेना और सरकार की नहीं बल्कि हम सबकी है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Operation Sindoor was completed due to strong leadership and clear policies: CM Dhami
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm dhami, operation sindoor, chief minister pushkar singh dhami, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved