• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनएच 74 घोटाला - अब ईडी हुई सक्रिय, गदरपुर से की गिरफ्तारी

NH 74 Scam - ED now active, arrests from Gadarpur - Dehradun News in Hindi

गदरपुर, । उत्तराखंड के गदरपुर में बुधवार को ईडी ने छापा मारकर एनएच-74 घोटाले के आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही पूछताछ के लिए टीम देहरादून लेकर रवाना हो गई। गदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गिरिधर नगर निवासी चरन सिंह को कुछ वर्ष पूर्व एनएच-74 के फर्जी तरीके से मुआवजा लेने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामले की जांच चल रही थी, जिसमें चरन सिंह जमानत पर रिहा होकर आया था। मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही थी। चरण सिंह ने रुद्रपुर रोड पर ज्ञान विहार कॉलोनी के मोड़ पर सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी खोली हुई है। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे चार गाड़ियों में सवार होकर आए पुलिस बल के बीच ईडी के अधिकारियों की टीम ने चरन सिंह को हिरासत में ले लिया और आनन-फानन में देहरादून की ओर ले गए। पूरी कार्रवाई गुप्त तरीके से हुई जिसकी स्थानीय पुलिस को भी भनक नहीं लगने दी गई। कुछ मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे, पर उन्होंने किसी भी तरीके की जानकारी देने से मना कर दिया। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NH 74 Scam - ED now active, arrests from Gadarpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nh 74 scam, ed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved