• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मदन कौशिक को उत्तराखंड का भाजपा अध्यक्ष बनाया गया

Madan Kaushik appointed as BJP President of Uttarakhand - Dehradun News in Hindi

देहरादून । उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेता मदन कौशिक को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अभी तक यह जि़म्मेदारी बंशीधर भगत देख रहे थे। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस नियुक्ति की जानकारी दी है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद से त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई के बाद से यह दूसरा बड़ा घटनाक्रम है। मदन कौशिक त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में मंत्री रह चुके हैं। माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बेहतर तालमेल के लिए भाजपा ने मदन सिंह कौशिक को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को मंत्री बनाया जा सकता है। नए मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार भी होने की कवायद चल रही है।

- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madan Kaushik appointed as BJP President of Uttarakhand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madan kaushik, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved