• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोश्यारी के इस्तीफे पर आई हरीश रावत और हरक सिंह की प्रतिक्रिया

Harish Rawat and Harak Singh react to Koshyaris resignation - Dehradun News in Hindi

देहरादून। महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद भगत सिंह कोश्यारी को लेकर भाजपा में हलचल है। बेशक कोश्यारी ने राज्यपाल की कुर्सी त्यागने के बाद एकांतवास में रहकर अध्ययन करने की इच्छा जाहिर की है लेकिन सियासतदां अच्छे से जानते हैं कि भगत सिंह कोश्यारी सत्ता से दूर नही रह सकते। हालांकि अभी ये तय नहीं है कि उनका अगला कदम क्या होगा। सियासी हलकों में यह सवाल तैर रहा है कि कोश्यारी एकांतवास में जाकर अध्ययन में जीवन बिताएंगे या फिर सियासत में एक शक्तिपीठ की तरह अपने समर्थकों की मुराद पूरी करने का माध्यम बनेंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि, भगत सिंह कोश्यारी हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। उन्होंने कहा है कि वह अब अध्ययन करना चाहते हैं। निश्चित तौर पर पार्टी को उनके राजनीतिक अनुभवों का लाभ मिलेगा। लोकसभा और निकाय चुनावों में पार्टी उनका भी मार्गदर्शन प्राप्त करेगी।
भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा है कि केंद्र सरकार पर महाराष्ट्र की सरकार का दबाव रहा होगा जिसके चलते उनको राज्यपाल पद से इस्तीफा देना पड़ा है।
साथ ही हरक सिंह रावत ने कहा कि उनके उत्तराखंड आने पर मौजूदा मुख्यमंत्री और भगत सिंह कोश्यारी के शिष्य पुष्कर सिंह धामी का भविष्य क्या रहेगा यह समय ही बताएगा।
हरीश रावत ने कहा कि पहले शिक्षा मंत्री रहे रमेश पोखरियाल निशंक को हटाया जाना और अब राज्यपाल पद से कोश्यारी को हटाया जाना उत्तराखंड की नजर में उत्तराखंड वासियों को अखर रहा है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Harish Rawat and Harak Singh react to Koshyaris resignation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dehradun, bjp, bhagat singh koshyari, maharashtra, mahendra bhatt, lok sabha, harish rawat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved