देहरादून। दिल्ली में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उत्तराखंड में भाजपा की बड़ी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। पीएम मोदी के कार्यों, चेहरे और उ्नके द्वारा चार साल में किए गए विकास कार्यों के बूते मिली है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बता दें चार साल प्रदेश में मुख्यमंत्री बनाकर त्रिवेंद्र सिंह रावत को अचानक हटा दिया गया था जिसके बाद तीरथ सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। पुष्कर सिंह धामी और तीरथ सिंह रावत ने कभी भी अपने बयानों में प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यों का जिक्र नहीं किया। पुष्कर सिंह धामी अंतिम समय के 6 महीने के अपने कार्यों को ही गिनाते नजर आए। ऐसे में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी साफ तौर पर कहा है कि उनके चार साल के दौरान जो काम हुए हैं, जो विकास कार्य हुए हैं, उसकी वजह से बीजेपी जीती है।
--आईएएनएस
नाम वापसी की आखिरी तारीख के बाद अब केवल द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा ही मैदान में
पैगंबर विवाद : जमात-ए-इस्लामी हिंद ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की
पीएम का विरोध करते हुए विपक्ष देश पर हमला कर रहा : बीजेपी
Daily Horoscope