• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तराखंड पुलिस में एएसआई के नए पद सृजित के बाद पहली बार हुए 1249 पदोन्नति

For the first time after the creation of a new post of ASI in Uttarakhand Police, 1249 promotions, 3000 constables will be promoted next week - Dehradun News in Hindi

देहरादून । उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड पुलिस के 1249 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक बन गए हैं। उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई दी। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा अपर उपनिरीक्षक का नया पद सृजित करते हुए 1750 पद स्वीकृत किये गये थे। इसके बाद विभागीय चयन समिति द्वारा प्रमोशन के लिए 1249 हेड कांस्टेबल उपयुक्त पाए गए, जिन्हें अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी गयी है।

अब सभी कांस्टेबल कम से कम एएसआई के पद से होंगे सेवानिवृत्त:

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है। नए विवेचक मिलने से विवेचना की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। साथ ही सभी कांस्टेबल कम से कम अपर उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त होंगे।

इन्हें मिला प्रमोशन:

उत्तराखण्ड पुलिस की विभिन्न शाखा / इकाइयों से 1249 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक बने हैं।

इनमें नागरिक पुलिस पुरूष - 328, नागरिक पुलिस महिला - 32, अभिसूचना - 58, सशस्त्र पुलिस - 377, पी.ए.सी. - 422, एम.टी. - 23, आरमोरर - 07, घुड़सवार - 02 शामिल हैं।

एएसआई के 482 पद रिक्त, हफ्तेभर में 03 हजार कांस्टेबलों का होगा प्रमोशन:

विभागीय कार्यवाही के चलते 19 कर्मियों का प्रमोशन रुका है। पदोन्नति हेतु हेड कांस्टेबल पद पर दो वर्ष की सेवा की अर्हता होने के कारण 482 हेड कांस्टेबल अपर उपनिरीक्षक के पद हेतु अर्ह नहीं हो पाए, जिसके कारण ये पद रिक्त रह गए हैं। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि शासन से अनुमति लेकर इन पदों को भी भरने के प्रयास किये जाएंगे। वहीं अब एक सप्ताह में लगभग 3 हजार कांस्टेबलों की हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति कर दी जाएगी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-For the first time after the creation of a new post of ASI in Uttarakhand Police, 1249 promotions, 3000 constables will be promoted next week
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: for the first time after the creation of a new post of asi in uttarakhand police, 1249 promotions, 3000 constables will be promoted next week, asi in uttarakhand police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved