• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IFS अधिकारी सुशांत पटनायक के घर पर भी ईडी की छापेमारी

ED also raids the house of IFS officer Sushant Patnaik - Dehradun News in Hindi

देहरादून। फॉरेस्ट लैंड स्कैम मामले में ईडी ने बुधवार की सुबह कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के साथ ही 10 अन्य लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की। इसमें कई फॉरेस्ट विभाग के आईएफएस अधिकारियों की भी संलिप्तता पाई गई थी। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के अलावा वन विभाग के वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर पर भी ईडी की रेड पड़ी है। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही सुशांत पटनायक पर एक युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। जिसके बाद वो इस मामले में चर्चाओं में आए थे। युवती से छेड़छाड़ मामले में मुख्यमंत्री धामी ने संज्ञान लेते हुए सुशांत पटनायक को तुरंत मुख्यालय में अटैच करने के निर्देश जारी कर दिए थे। उन पर इस मामले में अब जांच भी चल रही है।
दूसरी तरफ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अवैध निर्माण और पेड़ कटान के मामले में भी डीजी फॉरेस्ट की जांच में सुशांत पटनायक का नाम आया है। सुशांत पटनायक उत्तराखंड में ताकतवर अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ED also raids the house of IFS officer Sushant Patnaik
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ed raid, sushant patnaik, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved