देहरादून। कांग्रेस नेता हरीश धामी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए कर रही है। ईडी की कार्रवाई में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के पूर्व ओएसडी चंदन जीना के पास कथित तौर पर मिले 32 लाख रुपए, करीब 200 ग्राम सोना और कुछ घड़ियों का उल्लेख करते हुए धामी ने सवाल उठाया कि क्या इतनी संपत्ति अपने आप में भ्रष्टाचार का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक नौकरी या सेवा करने वाले व्यक्ति के पास इतनी संपत्ति होना असामान्य नहीं माना जा सकता।
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जांच एजेंसियों की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस ने अंग्रेजों के शासन के दौरान भी संघर्ष किया है और ईडी-सीबीआई जैसी एजेंसियों की कार्रवाई से पार्टी डरने वाली नहीं है।
हरीश धामी ने ईडी की कार्रवाई को लेकर सवाल किया कि यदि किसी व्यक्ति के पास 32 लाख रुपए, करीब 200 ग्राम सोना या कुछ महंगी घड़ियां मिलती हैं, तो इसे सीधे भ्रष्टाचार से कैसे जोड़ा जा सकता है। चंदन जीना ने करीब 40 साल सेवा की है और इतने लंबे समय में कोई व्यक्ति 200 ग्राम सोना खरीद सकता है। सोने की कीमतों में हाल के वर्षों में काफी बदलाव आया है और 32 लाख रुपए की रकम किसी व्यक्ति की बचत या संपत्ति का हिस्सा हो सकती है। घड़ियों को लेकर उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी व्यक्ति को किसी ने उपहार के तौर पर घड़ी दी है तो उसे भ्रष्टाचार का आधार कैसे माना जा सकता है। धामी ने ईडी की कार्रवाई के समय को लेकर भी सवाल उठाया और पूछा कि यह मामला इतने वर्षों बाद क्यों सामने आया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार से सवाल किया कि यदि जांच एजेंसियों के जरिए भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की जा रही है तो उत्तराखंड विधानसभा से जुड़े विवादों और पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से जुड़े आरोपों की भी जांच होनी चाहिए। आरोपों का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या ईडी उन मामलों की भी जांच करेगी, जिनमें कथित तौर पर बड़ी रकम के लेन-देन और नियुक्तियों को लेकर सवाल उठे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के करीब रहने वाले कुछ लोगों की कथित तौर पर बढ़ी संपत्ति की जांच की भी मांग की।
धामी ने आगे कहा कि खनन समेत विभिन्न क्षेत्रों में भ्रष्टाचार के आरोपों की भी जांच होनी चाहिए और जांच का दायरा केवल राजनीतिक रूप से जुड़े लोगों तक सीमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष का रहा है। जब कांग्रेस के नेता अंग्रेजों के शासन के खिलाफ लड़ सकते हैं तो ईडी और सीबीआई की कार्रवाई से कांग्रेस के लोग डरने वाले नहीं हैं। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी भूमिका को लेकर भी तीखी राजनीतिक टिप्पणी की। उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि वे भ्रष्टाचार और रोजगार जैसे मुद्दों पर बोलने से पहले अपने राजनीतिक इतिहास को देखें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर कथित टिप्पणी पर चल रहे विवाद के बीच धामी ने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मां का सम्मान सभी को करना चाहिए, लेकिन उनका दावा है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को लेकर भाजपा नेताओं और सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। धामी ने सवाल किया कि यदि किसी नेता की मां के बारे में टिप्पणी को अपमान माना जा रहा है तो दूसरे नेताओं के परिवार और माताओं को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर भी समान प्रतिक्रिया होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति की मां का सम्मान होना चाहिए और राजनीतिक विवाद में परिवार के सदस्यों को निशाना बनाना उचित नहीं है।
उत्तराखंड में सरकारी विज्ञापनों पर होने वाले खर्च की जांच की मांग करते हुए उन्होंने दावा किया कि राज्य में मीडिया विज्ञापनों पर बड़ी राशि खर्च की जा रही है। धामी ने कहा कि जिन पोर्टलों या मीडिया संस्थानों को पहले सीमित राशि में विज्ञापन मिलते थे, उन्हें अब कथित तौर पर करोड़ों रुपए के विज्ञापन दिए जा रहे हैं। यदि कांग्रेस की सरकार उत्तराखंड में सत्ता में आती है तो विज्ञापन व्यवस्था की जांच कराई जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि सरकारी धन किस तरह खर्च हुआ।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार चाहे तो उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने कहा कि वह किसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। धामी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के आसपास रहने वाले कुछ लोगों पर आम लोगों के करोड़ों रुपए दबाने के आरोप हैं। आने वाले समय में वह इन आरोपों से जुड़े नाम और कथित सबूत सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सचिवालय में मुख्यमंत्री के आसपास काम करने वाले कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी कथित तौर पर भ्रष्टाचार में शामिल हैं।
हरीश धामी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा और उत्तराखंड की जनता सरकार से जुड़े मुद्दों को समझ चुकी है। उन्होंने भाजपा पर विकास के बजाय लोगों को आपस में बांटने और राजनीतिक मुद्दों को भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि वे राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने की कोशिश न करें और जांच एजेंसियों की कार्रवाई का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए न किया जाए।
--आईएएनएस
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक
संदीपा धर ने आतिश कपाड़िया को दिया कॉमेडी से परिचय कराने का श्रेय
जन्मदिन विशेष: कभी हकलाने वाले शरद केलकर ने 'बाहुबली' की आवाज बन जीता देश का दिल
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
मार्क रफालो ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए जोरदार भाषण दिया
राशिफल 5 अक्टूबर : कर्क और धनु राशि वालों को धनलाभ की संभावना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, कहा—बतौर खिलाड़ी सफर जारी रहेगा
इशिता दत्ता ने शेयर कीं 'दृश्यम 3' की बीटीएस झलकियां, फिल्म के सभी कलाकार आए नजर
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
'उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती', श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
जब अमिताभ बच्चन के पास नहीं थी डिस्को की मेंबरशिप, विनोद खन्ना कराते थे एंट्री
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत
राशिफल: आज इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
इंदिरा एकादशी 6 या 7 अक्टूबर? जानें सही तारीख, पूजा विधि और महत्व
पहला टी20: अय्यर ने 43 गेंदों में जड़े नाबाद 102 रन, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

दिल्ली: किंग्सवे कैंप से राहुल-प्रियंका को रिहा किया गया, हिरासत में थे कांग्रेस के कई नेता

उत्तराखंड में भूकंप से दहशत, दिल्ली-एनसीआर में भी हिली धरती
राशिफल: वृषभ, तुला और वृश्चिक रहें सतर्क, जानें 6 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
कम समय में खत्म हुआ बिग बॉस का सफर, ईशा रिखी ने जताई निराशा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
'उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती', श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
नटराजासन से पहले जरूर करें ये 7 पूर्वाभ्यास, इन स्टेप्स से शरीर को बनाएं सेहतमंद
देखें आज 07/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope