• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सत्ता में कांग्रेस जनता के लिए खतरनाक, सत्ता से बाहर देश के लिए नुकसानदायक : CM धामी

Congress in power is dangerous for the public, out of power is detrimental to the country: CM Dhami - Dehradun News in Hindi

देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में आयोजित ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में किसानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता मिलने पर बधाई दी। वहीं, एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में होती है तो जनता के लिए खतरनाक होती है और जब सत्ता से बाहर होती है तो देश के लिए नुकसानदायक साबित होती है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कांग्रेस को लेकर यही बात कहा करते थे। धामी ने विपक्ष के धरना-प्रदर्शन और आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि त्योहारों का समय है। नवरात्रि के बाद अब दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है, ऐसे समय में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट कटने के मुद्दे को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि यदि कोई व्यक्ति पात्र नहीं है तो उसका नाम मतदाता सूची में क्यों होना चाहिए? एक ही व्यक्ति का वोट तीन जगह कैसे हो सकता है?
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष ऐसे मुद्दों के जरिए अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है, जिससे व्यापारियों और आम लोगों को नुकसान हो सकता है। उन्होंने विदेशी ताकतों से भी सतर्क रहने की अपील की और कहा कि देश में अराजकता फैलाकर सत्ता परिवर्तन जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिशों से सावधान रहना जरूरी है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2019 में पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत कर किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया था। पहले की सरकारों ने किसानों की मेहनत और कठिन परिस्थितियों को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। जब इस योजना की पहली किस्त जारी हुई थी, तब उत्तराखंड के 4 लाख किसानों को इसका लाभ मिला था। पिछले करीब सात वर्षों में लाभार्थी किसानों की संख्या दोगुनी होकर आठ लाख से अधिक हो गई है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति किसानों के बढ़ते भरोसे और पारदर्शी व्यवस्था का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा किसानों के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री द्वारा योजना की 24वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर देशभर के किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से सीधे सहायता राशि पहुंचाई गई।
धामी ने कहा कि यदि आज देश सुरक्षित है तो इसका श्रेय सीमाओं पर तैनात जवानों को जाता है। वहीं, देश में अनाज का पर्याप्त भंडार किसानों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। किसान केवल फसल नहीं उगाता, बल्कि अपनी मेहनत से पूरे देश के भविष्य को सींचता है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार बजट में करोड़ों रुपए का प्रावधान कर रही है। कृषि व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैज्ञानिक और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाना जरूरी है।
उन्होंने किसानों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने और खेती में नई तकनीकों का इस्तेमाल करने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 63 लाख के पार पहुंच चुकी है। राज्य में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले को लेकर भी सरकार भव्य और व्यापक तैयारियां कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress in power is dangerous for the public, out of power is detrimental to the country: CM Dhami
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, country, uttarakhand chief minister pushkar singh dhami, chief minister pushkar singh dhami, pushkar singh dhami, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved