• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तराखंड में ठंड का कहर, कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी

Cold havoc in Uttarakhand, yellow alert issued regarding fog - Dehradun News in Hindi

देहरादून। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लोगों की टेंशन बढ़ा रहा है। कोहरे से विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में कोहरा छाने की संभावना जताई है जिससे लोगों की परेशानियों और बढ़ने वाली है।
मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में कहीं भी बारिश य बर्फबारी होने की कोई भी संभावना नहीं व्यक्त की है। बल्कि मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में कोहरा छाने की संभावना जताई है। इसका मतलब है कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग ने हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cold havoc in Uttarakhand, yellow alert issued regarding fog
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cold havoc, uttarakhand, yellow alert, fog, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved