• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया, बोले- 'पीएम ने खुद सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया'

CM Pushkar Singh Dhami took part in the Swachhta Abhiyan program, said- PM himself gave the message of cleanliness by cleaning - Dehradun News in Hindi

देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून के रेसकोर्स में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम न खुद सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत की। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में स्वच्छता अभियान चला था और उसके 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं। लगातार हमारा देश स्वछता की ओर आगे बढ़ा है। हमारा राज्य पर्यटन, श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों की दृष्टि से पूरे देश और दुनिया से लोग यहां आते हैं। इसलिए राज्य में स्वच्छता होना बहुत जरूरी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड होगा। उसी दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि कल से हम 24 साल पूरे करके 25 वे साल में जा रहे हैं। इसलिए सभी लोग स्वच्छता के अभियान ने सहभागी बनें। हम यह भी कामना करते हैं कि हमारा राज्य तेजी से आगे बढ़े।
मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने हाल में अल्मोड़ा में हुई दुर्घटना की जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस दुखद दुर्घटना में 36 लोगों की मौत हो गई थी। सभी जगह श्रमदान कार्यक्रम चलाया गया है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को भी शांति दे। मृतक परिवारों को ईश्वर इस दुख को उन्हें सहने की शक्ति दे। जो इस हादसे में घायल है मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Pushkar Singh Dhami took part in the Swachhta Abhiyan program, said- PM himself gave the message of cleanliness by cleaning
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm pushkar singh dhami, swachhta abhiyan program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved