• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अब उत्तराखंड में चीनी सैनिकों ने की घुसपैठ, भारतीय जवानों ने खदेडा

चमोली। डोकलाम में भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच चीनी सैनिकों ने एक और गुस्ताखी कर दी है। उत्तराखंड में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की खबरें आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड के चमोली जिले के बाराहोती में चीनी सेना के जवानों ने घुसपैठ की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चीनी सैनिकों ने यह घुसपैठ बीते 25 जुलाई को की। बताया जा रहा है कि चीनी सेना के जवान करीब 2 घंटे तक भारतीय सीमा में रहे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सेना के विरोध के बाद चीनी सैनिक अपनी सीमा में वापस लौटे। हांलांकि चमोली के डीएम ने चीनी सैनिकों की ऐसी किसी घुसपैठ की खबर से इनकार किया है।

वहीं मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार चीनी सैनिकों ने 25 जुलाई को सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे के बीच भारतीय सीमा में घुसपैठ की। बताया जा रहा है कि चीनी सेना के जवान भारतीय सीमा में 200-300 मीटर तक घुस आए थे। ज्ञातव्य है कि बाराहोती सीमा पर भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच कोई विवाद नहीं है। वहीं इस क्षेत्र में चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बाद भारत ने साफ किया है कि इस तरह की घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। चीनी सैनिक घुसपैठ वाले इलाके को अपना क्षेत्र बता रहे थे हांलांकि भारतीय जवानों ने साफ किया कि यह भारतीय इलाका है।

डोकलाम पर चल रहा है विवाद:

ज्ञातव्य है कि भारत और चीन के बीच पिछले डेढ माह से सिक्किम के डोकलाम को लेकर विवाद चल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chinese Troops Entered India Through Uttarakhand for 1 Km
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chinese troops entered india, chinese soldiers incursion in uttarakhand, chinese soldiers transgressed in uttarakhand for 1 km, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved