• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अपने ही राज्य उत्तराखंड का नाम भूले CM रावत, अजय भट्ट को बता दिया CM

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 37वें स्थापना दिवस के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंच से ऐसी बातें बोल गए, जिसे सुनकर जहां सभी हैरान रह गए वहीं भाजपा नेताओं का सिर झुक गया। पहले तो त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में अपने ही राज्य उत्तराखंड को उत्तरांचल कह डाला। उसके तुरंत बाद उन्होंने मंच से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को ‘यशस्वी मुख्यमंत्री’ बताकर सब को हैरत में डाल दिया।
भाजपा के 37वें स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार को राज्य में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी देहरादून में मौजूद थे। स्थापना दिवस के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में उत्तराखंड का नाम उत्तरांचल बता दिया। दरअसल, साल 2000 में केंद्र में सत्तासीन रहते हुए भाजपा ने अलग राज्य का निर्माण कराया था, तब इसे उत्तरांचल नाम ही दिया गया था। बाद में कांग्रेस सरकार ने राज्य का नाम उत्तरांचल से बदलकर उत्तराखंड कर दिया था।
इसके बाद जैसे ही मुख्यमंत्री साहब स्थिति संभाल पाते उन्होंने मंच पर बैठे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को राज्य का ‘यशस्वी मुख्यमंत्री’ बोल दिया। भट्ट ने तुरंत सीएम रावत का ध्यान इस ओर खींचा तो उन्होंने अपनी गलती को खूबसूरती से सुधारते हुए कहा, ‘प्रदेश अध्यक्ष ही असली सीएम होते हैं, क्योंकि उनके निर्देशों के अनुसार ही हम काम करते हैं।’

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister of Uttarakhand Rawat forgotten his state,s name, told the Ajay Bhatt CM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttarakhand, chief minister rawat, state, s name, trivendra singh rawat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved