• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित

Chardham Yatra affected due to continuous rain in Uttarakhand - Dehradun News in Hindi

ऋषिकेश । उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो चुकी है। सिर्फ एक दिन बाद ही बारिश के कारण यात्रा प्रभावित हो गई। शनिवार को भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर सिरोबगड़ के पास मलबा गिरने से मार्ग बंद हो गया। इस वजह से हाईवे के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। लगातार बारिश के कारण बार-बार मलबा गिरने से हाईवे साफ करने में दिक्कत आ रही है। वहीं हाईवे पर यात्रियों के वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। साथ ही मौके पर पुलिस फोर्स भी तैनात है। पीडब्ल्यूडी विभाग हाईवे से मलबा हटाने में जुटा है।
श्रीनगर के कोतवाल प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि रुद्रप्रयाग के बीच सिरोबगड़ के पास भी पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से हाईवे बंद हो गया है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा गिर रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग को इसकी सूचना दे दी गई। इसके बाद विभाग ने सिरोबगड़ के पास से जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का काम शुरू किया।
श्रीनगर की उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा ने बताया कि चारधाम यात्रा और बारिश को लेकर पहले ही सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यदि हाईवे देर तक बंद होता है तो वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने पहले से भी बरसात को लेकर अपनी तैयारी की हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chardham Yatra affected due to continuous rain in Uttarakhand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chardham yatra, uttarakhand, rain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved