• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम में बाबा के किए दर्शन, खेली होली

Caretaker Chief Minister Pushkar Singh Dhami visited Baba in Kainchi Dham and played Holi again. - Dehradun News in Hindi

देहरादून। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले कैंची धाम में बाबा के दर्शन किए और फिर होली खेली। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना होंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ ही होली कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिल्ली से लौटने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। उत्तराखंड में सीएम को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। सबकी निगाहें दिल्ली पर लगी हैं। केंद्रीय नेताओं से मंत्रणा करने के बाद कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई विधायकों के अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में लौटने की सूचना है। पुष्कर धामी खटीमा पहुंच गए हैं। संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब सीएम के नाम पर बने रहस्य पर से पर्दा होली के बाद ही उठेगा। बुधवार को खटीमा पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि जनता के शुक्रगुजार हैं कि उनके आशीर्वाद ने उन्हें राजनीति में मुकाम दिलाया। जो जनादेश अभी मिला है उनके लिए वह आभार व्यक्त करते हैं। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सर्राफ पब्लिक स्कूल में कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक वार्ता के बाद पत्रकारों से भी रूबरू धामी ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आभारी हैं। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से दिए गए दायित्व को उन्होंने बखूबी निभाया है। केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देशन में भाजपा सरकार उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत हासिल कर सकी। उत्तराखंड में पहली बार सरकार परिवर्तन का मिथक टूटा। धामी के काफिले के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ आवास पहुंचे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Caretaker Chief Minister Pushkar Singh Dhami visited Baba in Kainchi Dham and played Holi again.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: caretaker chief minister pushkar singh dhami, kainchi dham, visited baba, played holi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved