• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बद्रीनाथ हाइवे पर टैय्या पुल के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक आकर सड़क पर गिरा

A large part of the hill suddenly fell on the road near Taiyya bridge on Badrinath Highway. - Dehradun News in Hindi

बद्रीनाथ, । पहाड़ों पर अनियोजित तरीके से हो रहे विकास का खामियाजा पहाड़ों के साथ-साथ वहां रह रहे लोगों को भी भुगतान पड़ रहा है। अब बिन बारिश और बरसात के भी पहाड़ टूटकर गिर रहे हैं। चारधाम के तहत पहाड़ों को काटकर सड़कों के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है, जिसके लिए पहाड़ों पर ब्लास्टिंग और कटिंग का काम किया रहा है। इसी कारण शनिवार को बद्रीनाथ हाइवे पर टैय्या पुल के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक सड़क पर आकर गिर पड़ा। इतना ही नहीं, बड़े-बड़े बोल्टर भी अलकनंदा नदी में गिरे। पहाड़ी का बड़ा हिस्सा गिरने से बद्रीनाथ हाइवे बाधित हो गया, जिसके कारण गोविंदघाट, पंडुकेश्‍वर, पुलना, लामबगड़ का रास्ता बंद हो गया। रास्ता बंद होने से लोगों की आवाजाही बाधित हो गई। हालांकि इसमें कोई जन हानि नहीं हुई है। रास्ता खोलने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन ठंड बढ़ने और रात होने के कारण अब सुबह रास्ता साफ किया जाएगा।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A large part of the hill suddenly fell on the road near Taiyya bridge on Badrinath Highway.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: badrinath highway, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved