• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चमोली में कार दुर्घटना में 3 की मौत

3 killed in car accident in Chamoli - Dehradun News in Hindi

चमोली । उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार बीती देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 300 मीटर गहरी खाई में एक मारुति कार अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों मृतक चमोली के ही बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान बद्री प्रसाद रतूड़ी (42 साल), राकेश सती (51) और ललिता प्रसाद (57) के रूप में हुई है।
दरअसल, शुक्रवार बीती देर रात चमोली के नंदानगर (घाट) ब्लाक के ग्राम मनखी के पास एक मारुति कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर रात करीब 1.30 बजे थाना नंदानगर (घाट) पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के गांव वालों और परिजनों की सहायता से तीनों के शवों को खाई से निकालकर सरकारी अस्पताल नंदानगर (घाट) पहुंचाया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-3 killed in car accident in Chamoli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: car accident, chamoli, accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved