• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वाराणसी में सांप्रदायिक सौहार्द : हिंदू-मुस्लिम भाई-बहनों ने पेड़ों को राखी बांधकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Varanasi. Communal harmony in Varanasi: Hindu-Muslim brothers and sisters tied rakhi to trees and gave the message of environmental protection - Varanasi News in Hindi

वाराणसी। आज के नफरत भरे माहौल में, जहां विभाजन की राजनीति उभर रही है, वाराणसी से एक सकारात्मक पहल सामने आई है। रक्षाबंधन के मौके पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के भाई-बहनों ने एकजुट होकर पेड़-पौधों को राखी बांधी और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से इन समुदायों ने न केवल भाईचारे का संदेश दिया, बल्कि यह भी दिखाया कि पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर सभी धर्म एक साथ आ सकते हैं। मुस्लिम बहनों ने पेड़ों की आरती उतारी, चंदन लगाया, और राखी बांधकर यह प्रतीकात्मक संदेश दिया कि हमारी सांझी धरोहर, प्रकृति की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। शेख मोहम्मद आसिफ ने इस पहल को लेकर कहा, "रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार है, लेकिन आज के समय में पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। हमारे इस छोटे से कदम से हम दिखाना चाहते हैं कि धर्म और समुदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए।"
इस अवसर पर हुस्ना बेगम ने कहा, "जैसे हम भाईयों को राखी बांधते हैं, वैसे ही हम पौधों को राखी बांध रहे हैं। ऑक्सीजन की इतनी ज्यादा जरूरत हो गई है कि हमें पेड़ लगाना जरूरी हो गया है। मेरी सबसे अपील है कि पेड़ लगाएं। पौधों पर राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का हम लोगों ने संदेश दिया है।"
वहीं अब्दुल सलाम ने कहा कि मुस्लिम और हिंदू बहनों ने हमें राखी बांधी। हम लोगों ने संकल्प लिया था कि सबसे पहले हम लोग पेड़-पौधों को राखी बांधेंगे। पर्यावरण संरक्षण आज के समय में बेहद जरूरी है। गार्डन में आकर हम लोगों ने वृक्षारोपण किया और पेड़-पौधों को राखी बांधकर एक संदेश दिया।
शेख मोहम्मद आसिफ ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहनों के रिश्तों का खूबसूरत त्यौहार है। मेरा मानना है कि पर्यावरण संरक्षण मौजूदा समय की सबसे बड़ी जरूरत है। आज हम लोगों ने वृक्षारोपण किया और पेड़ को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है। पेड़ रहेगा तो पर्यावरण बचेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Varanasi. Communal harmony in Varanasi: Hindu-Muslim brothers and sisters tied rakhi to trees and gave the message of environmental protection
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: varanasi communal harmony, hindu-muslim, brothers, sisters, rakhi, trees, environmental, protection, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved